दिल्ली में हुई बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले जिससे होगा अब कोरोना पर कंट्रोल

कोरोना वायरस को रोकने के लिए मोदी सरकार हर तरीके से कोशिश कर  रही है इसी को लेकर आज हाई लेवल बैठक हुई उसमें गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना  को लेकर जायजा लिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग करके कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की टेस्टिंग को ज्यादा से ज्यादा करवाना चाहिये।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ दिन के बाद कंटेंमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी और दिशानिर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने AIIMS में टेलीफोनिक गाइडेंस के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके. इसका हेल्पलाइन नं. कल जारी हो जाएगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस के लिए आने वाले 2 दिनों में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाएगा और उसके बाद 6 दिनों के बाद यह टेस्टिंग को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया जाएगा।

साथ में एक कमेटी बनाई गई है जो कि दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए बेड को कम रेट में उपलब्ध करवाएंगे साथ ही साथ कोरोना के इलाज के लिए टेस्टिंग की रेट भी तय करेंगे यह सब डॉक्टर पौल के अध्यक्षता में होगा और 15 मई तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने होगी। भारत सरकार ने दिल्ली सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर व अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त किया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस मजबूती से इसका सामना करने के लिए भारत सरकार की ओर से पांच वरिष्ठ अधिकारी देने का भी निर्णय किया है गृह मंत्री ने यह भी बताया कि इन सभी प्रमुख निर्णय के साथ ही आज की बैठक में बहुत सारे निर्णय लिए गए जो कि केंद्र व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सभी को आज लिए गए निर्णय को अच्छे से अमल करने और उस को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments