जैसा की आप सभी जानते हैं कि लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए संघर्ष को लेकर लोगों में चीन के खिलाफ भारी आक्रोश है। और इसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हो रही है। आपको बता दें कि बिहार में गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल का टेंडर चीनी कंपनी को दिए जाने का मुद्दा उठाकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, तो सरकार ने इस कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया।
अब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है।
'चीनी चंदे पर जवाब दे कांग्रेस-राजद'
जानकारी के अनुसार सुशील मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के समानान्तर बनने वाले पुल के लिए चीनी कंपनी का टेंडर रद्द करने का फैसला तकनीकी आधार पर लिया गया है, लेकिन इसी बहाने सरकार पर सवाल उठाने वाले राजद-कांग्रेस के लोगों को पहले राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले 90 लाख के चीनी चंदे पर देश को जवाब देना चाहिए।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यूपीए-1 के समय में जब लालू प्रसाद केंद्र में मंत्री थे, तब चीनी दूतावास ने हर साल सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले फाउंडेशन को चंदा दिया। तब सोनिया गांधी चीनी चंदा ले रही थीं और लालू प्रसाद रेलवे के होटल के बदले जमीन लिखवा रहे थे। यूपीए के दोनों दल न केवल पैसे बनाने में लगे थे, बल्कि एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर चुप रहने की सहमति के आधार पर सत्ता की मलाई काट रहे थे।
कोरोना पर थपथपाई अपनी सरकार की पीठ
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर अपनी ही सरकार की पीठ थपथपाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि सूबे में अब सैंपल जांच का दायरा बढ़कर रोजाना 9 हजार हो गया है। अबतक लगभग 2 लाख नमूनों की जांच हुई है। आपको बता दें कि मरीजों के ठीक होने की दर 78 फीसद हो गई है। बिहार पहला राज्य है, जहां घर-घर जाकर कोरोना की जांच की गई।
स्थिति काफी नियंत्रण में है, जबकि गैर-एनडीए शासित महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की नौबत आ गई। राबड़ी देवी को कोरोना संक्रमण पर बोलने से पहले इस महामारी से निपटने में बिहार सरकार की तत्परता के आंकड़े भी देखने चाहिए थे, लेकिन उनकी पार्टी में कभी भी तथ्यों पर बोलने का संस्कार ही नहीं रहा।

0 Comments