पप्पू यादव ने सृजन घोटाला मामले को एक बार फिर उठा कर बिहार सरकार पर बोला हमला


जानकारी के अनुसार आप सभी को यह बता दे की जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सृजन घोटाला मामले में एक बार फिर से बिहार सरकार पर हमला बोला है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार को पटना में पप्पू यादव ने इस घोटाले की मुख्य आरोपी मनोरमा देवी के साथ सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि बिहार का बहुचर्चित मामला भी चारा घोटाला की तरह ही है। आपको बता दें कि पप्पू यादव ने कहा कि चारा घोटाला में जो आरोप लालू पर लगा था वही आरोप इस मामले में आरोपियों खासकर सफेदपोशों पर लगा है।

डिप्टी सीएम को पहले से थी घोटाले की जानकारी

उन्होंने कहा कि CAG सहित तमाम रिपोर्ट रहने के बावजूद इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नही की गई। सुशील मोदी की बहन और भाई पैसे लेनदेन में शामिल हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यह मामला चारा घोटाले की तरह ही है। बिहार का गठबंधन सृजन से बचने के लिए बना और चल रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि इस घोटाले की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को पहले से ही थी, सृजन ट्रेजरी का पैसा दूसरे बैंक से कैसे गया इसकी जांच होनी चाहिए।

 पप्पू यादव के निशाने पर खास तौर पर सुशील मोदी रहे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी की बहन की संलिप्तता की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही इस केस में गिरिराज सिंह की भी भूमिका संदेहास्पद है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव ने कहा कि मनोरमा देवी को भारत रत्न देने के लिए चिट्ठी लिखी गई थी।

घोटाले के पैसे से बिल्डिंग बनवा रहे हैं मोदी के भाई

पप्पू ने कहा कि सुशील कुमार मोदी के भाई सृजन घोटाले के पैसे से बिल्डिंग बनवा रहे हैं। ऐसे में उनसे सीबीआई को पूछताछ करनी चाहिए। इसके साथ ही पप्पू यादव ने सुशील कुमार मोदी को तत्काल पद से हटाने की भी मांग की। आपको मालूम हो कि बिहार के इस घोटाले में हाल ही में सीबीआई ने एक मामले में पूर्व अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों पर सीबीआई के चार्ज शीट के बाद एकबार फिर से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

Post a Comment

0 Comments