अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए ऐप लॉन्च की

पूरे देश में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है कोरोना से देश की राजधानी दिल्ली का भी हाल बेहाल हो चुका है वहां पर भी लगातार हजारों की तादात में रोज  संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं अरविंद केजरीवाल प्रयास कर रहे हैं जिससे वह दिल्ली में कोरोना वायरस का खतरे को कम कर सके । 

दिल्ली सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस पहल से दिल्ली वासियों को शायद कुछ फायदा हो सकेगा।   दिल्ली में कोरोना वायरस के लिए जो अस्पताल बनाए गए हैं उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे  इस ऐप का नाम दिल्ली कोरोना रखा गया है जिसके माध्यम से  कोनसे अस्पताल में कितने बेड है साथ ही साथ  अस्पताल में  कितने वेंटीलेटर अवेलेबल है ।इसके अलावा सरकार ने साथ ही साथ इसकी एक वेबसाइट https://coronabeds.jantasamvad.org  भी लांच की गई है जिस पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


यह ऐप कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है जब यहां ऐप हम डाउनलोड करते हैं तो इस पर दो टैब होते हैं एक कोरोना मरीजों के बेड की जानकारी होती है और एक पर  वेंटिलेटर के बारे में जानकारी होती है दिल्ली में जितने भी अस्पताल में कोरोना मरीज का इलाज हो रहा है उसकी लिस्ट वहां खुल जाती है यह ऐप सुबह 10:00 बजे और शाम को 6:00 बजे अपडेट की जाती है।

Post a Comment

0 Comments