सोनू सूद में एक और ऐसा काम किया है कि उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है इसकी वजह से बहुत सारे मजदूर और विद्यार्थी जगह-जगह फंसे हुए हैं और सभी अपने घर जाना चाहते हैं उन सब के लिए मसीहा के रूप में सामने आए सोनू सूद ने पहले बसों के द्वारा हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाया उसके पश्चात उन्होंने ट्रेन के द्वारा हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाया साथ ही खाने- पीने की व्यवस्था की और सेनेटाइजर भी दिए । अब यहां  बात सामने आ रही है कि बसों और ट्रेनों के बाद सोनू सूद फ्लाइट के द्वारा फंसे हुए लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं ।


सोनू सूद  तकरीबन 1000 प्रवासी मजदूरों को रोज उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं सोनू सूद ने 170 प्रवासी मजदूरों को मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था करवाई है जो कि अपने आप में काबिले तारीफ है ।

एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया जानकारी देने के लिए सभी को बताया,"शुक्रवार को एयर एशिया की फ्लाइट A320 ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1.57 बजे उड़ान भरी और 4.51 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा आगे भी ऐसे चार्टर्ड फ्लाइट से और मजदूरों को घर पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा फ्लाइट को ' उम्मीद की उड़ान '  नाम दिया है ।"


एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें देखा जा रहा था कि सोनू सूद खुद मुंबई एयरपोर्ट से और प्रवासी मजदूरों के जाने की सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जो मजदूर फ्लाइट से जा रहे थे उनमें से बहुत सारे मजदूर ऐसे भी थे जिन्होंने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी और उनके चेहरे पर मुस्कान और खुशी बहुत ज्यादा नजर आ रही थी ।

Post a Comment

0 Comments