
बिहार: पटना के वीरचंद पटेल मार्ग इसकी रालोसपा कार्यालय को तोड़ने जब पुलिस पहुंची तो उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब पटना पुलिस और प्रशासन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश कार्यालय को तोड़ने के लिए पहुंची। दरअसल बताया जा रहा है कि वीरचंद पटेल पथ पर स्थित रालोसपा का कार्यालय मकान संख्या 25 में चलता है।
खबर मिली है कि रालोसपा कार्यालय को तोड़कर बनाना चाहते हैं, सेलटैक्स काऑफिस
आपको बता दें कि वीरचंद पटेल पथ पर स्थित रालोसपा कार्यालय ही नहीं बल्कि इसके साथ 10 और मकानों को तोड़ने का आदेश पहले से दिया गया था। बताया जा रहा है कि मकान संख्या C 24 से C 34 तक जितने भी मकान है सभी मकान को तोड़ने का आदेश मिला है।
जूनियर इंजीनियर प्रेम कुमार इस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। अधिकारी प्रेम कुमार के कहां की यहां जितने भी मकान है सभी मकानों को तोड़ कर यहां सेल टैक्स का बड़ा कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसीलिए इन सारे मकान को तोड़ा जा रहा है।
जब रालोसपा कार्यालय को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंचे तो रालोसपा कार्यकर्ता मकान के सामने बैठ गए। उसके बाद रालोसपा कार्यालय को तोड़ने के विरोध में बड़े संख्या में रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इसका विरोध किया. रालोसपा के राष्ट्रीय युवा महासचिव रणधीर कुमार केसरी ने कहा कि "पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया था। ये लोग झूठ बोल रहे हैं,अगर पहले से नोटिस दिया गया होता तो हम लोग दूसरे मकान में कार्यालय शिफ्ट कर लेते और जब तक कोई दूसरा मकान में हम कार्यालय शिफ्ट नहीं कर लेते है। तब तक इसे खाली नहीं करेंगे, कार्यालय को तोड़ने के विरोध में सभी कार्यकर्ता कार्यालय के सामने इसी तरह बैठे रहेंगे और इसका विरोध करते रहेंगे देखते हैं कौन इस कार्यालय को तोड़ता है।"
रणधीर केसरी ने नितीश कुमार पर तंज कसते हुआ कहा - "नितीश कुमार चुनाव से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा से डर गए है, इसीलिये रालोसपा प्रदेश कार्यालय को तोड़ने का प्रयास कर रहे है"
रणधीर केसरी ने ट्विटर के जरिये नितीश कुमार और बिहार सरकार पर भि निशाना साधा है -
सत्ता के ताकत से किसको डरा रहे हैं साहब। #रालोसपा ना डरा है, ना ही कभी डरेगा।आपकी तानाशाही को पूरा बिहार जानता है, आप ऐसे #मुख्यमंत्री है जो शिक्षा सुधार आंदोलन करने वाले के ऊपर भी लाठीचार्ज करवाते हैं।#डरपोक_नीतीश— Randhir Keshri (@RandhirKrKeshri) June 12, 2020
सत्ता-शक्ति के बल पर कुर्सी बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है, नीतीश कुमार द्वारा पर अंततः जनता जनार्दन के हाथों में ही सत्ता की शक्ति रहती हैं। आपके द्वारा की जा रही हर एक चोट जनता के दिलों पर पड़ रहा है, जिसकी हिसाब जनता आपसे लेगी।#डरपोक_नीतीश— Randhir Keshri (@RandhirKrKeshri) June 12, 2020
कभी बीजेपी को "बड़का झूठा पार्टी" साबित करने वाले नीतीश कुमार ने बिहार के हिस्से के सवा लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर अमित शाह के झूठ पर मौन रह अपनी अंतरात्मा को बेचने की क्या कीमत ली है?#डरपोक_नीतीश— Randhir Keshri (@RandhirKrKeshri) June 12, 2020

0 Comments