पटना : बिहार की राजधानी पटना मे राजनीति में सियासी दलों के बीच 'पोस्टर वार' जारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 'थाली पीटो' अभियान से पहले शनिवार को राजधानी पटना में सड़कों पर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि पटना में जेल में बंद आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लालू यादव साथ मोहम्मद शहाबुद्दीन और राजवल्लभ यादव की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर में यह तीनों थाली पीट रहे हैं।
इस पोस्टर में लिखा है- कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली। हालांकि पोस्टर लगाने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है। आपको बता दें कि पोस्टर में दिख रहे तीनों नेता- लालू यादव, शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव अपराधिक दोषी ठहराए जाने के बाद अलग-अलग जेलों में बंद हैं। यह तीनों आरजेडी के नेता या उससे ताल्लुक रखते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को दिन में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी दफ्तर के बाहर सीढ़ी चढ़कर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया है । तेजस्वी यादव पुलिस मुख्यालय (पी एच क्यू) की उस चिट्ठी को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं जिसमें प्रवासियों के आने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका व्यक्त की गई थी।
इस पोस्टर में उस चिट्ठी की ओरिजिनल फोटो है। साथ ही नीतीश कुमार से कई सवाल भी पूछे गए हैं। तेजस्वी ने इस मुद्दे पर एक बड़ा पोस्टर बनवाया है जिसे उन्होंने आरजेडी दफ्तर के बाहर लगाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पूरे पटना में ऐसा पोस्टर लगवाने की भी बात कही। ऐसा पहली बार हुआ जब तेजस्वी यादव इस तरह सरेआम पोस्टर लगाते हुए दिखे।
आपको यह बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना जा रहा है। चुनावी साल में सत्ताधारी जेडीयू-बीजेपी गठबंधन और विपक्ष (आरजेडी) के बीच एक-दूसरे को निशाना बनाने वाले पोस्टर-बैनर लगाने का सिलसिला लंबे वक्त से जारी है।

0 Comments