कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने की राजीव बजाज से वार्ता, लॉकडाउन में हुई गलतियों पर बात की.

राजीव बजाज, बजाज ऑटो के एमडी यानी मैनेजिंग डायरेक्टर ने भारत में लॉकडाउन को ड्रैकॉनियन यानी निर्दयी तरीके से लागू बताया है. ये बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत में कहीं है. राजीव बजाज कहते है कि इतने सख्ती की जरूरत नहीं थी.


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कोरोना संकट के बीच एक्सपर्ट्स से बात कर रहे है. अब इस कड़ी में राहुल गांधी ने बजाज ऑटो के एमडी यानी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज से बात की है.,
इस बातचीत के दौरान राजीव बजाज ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ही गहरी चोट पहुंची है और लोगो को इसको लेकर काफी डर बना हुआ है.


राजीव बजाज बताते है कि हमारे जापान, यूरोप, अमेरिका, सिंगापुर जैसे कई देशों में दोस्त है. इसके अलावा दुनिया के कई देशों से बात होती है. भारत में एक तरह का ड्रैकोनियन लॉकडाउन हुआ है. दुनिया के कई देशों में हमेशा लोगो को बाहर निकलने कि अनुमति थी, लेकिन हमारे यहां स्थिति अलग रही है.


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसे है जो इससे निपट सकते है, लेकिन हमारे देश के करोड़ों मजदूर है जिन्हे मुश्किल झेलनी पड़ी है. राहुल गांधी के भारत में लॉकडाउन में चूक के सवाल पर राजीव बजाज ने कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए सबक रूप में भारत ने पूरब के देशों की तरफ नहीं बल्कि पश्चिम की ओर देखा है. हमारी सरकार ने इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका की तरफ देखा, जबकि हमारी सरकार को पूर्वी देशों की तरफ देखना चाहिए था. पूर्वी देशों में इसके खिलाफ बेहतर काम हुआ है. 

तापमान, भौगोलिक विशेषता, मेडिकल समेत तमाम विशेषताओं की वजह से पूरब के देश हमारे लिए अनुसरण करने वाले हो सकते थे.

Post a Comment

0 Comments