कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉर्कडाउन का आदेश जारी रखा था। सभी लोग अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार में प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घर जाने की इजाजत दे दी है। लॉक डाउन में थोड़ी बहुत छूट देने की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ती दिख रही है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
जिसके कारण दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 71 लाख के करीब पार कर गया है। कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 4 लाख 6 हजार हो गया है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के एक्टिव केस और इलाज के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगभग बराबर ही है।
जैसा की आप सभी जानते हैं, कि दुनिया का सबसे ज्याद जनसंख्या वाला देश अमेरिका है,अमेरिका इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में सबसे उपर बना हुआ हैं, जहां लगभग एक लाख दस हजार लोगों की मौत हुई है और 19 लाख 60 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।
आपको बता दें कि कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां रोजाना हजार से ज्यादा मौतें और दस हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।

0 Comments