पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है जिसकी वजह से उस को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और आर्थिक अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से हिल गई है इसी को देखते हुए वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस का असर दुनिया में 6 करोड से ज्यादा लोग अत्यधिक गरीबी की चपेट में आ सकते हैं और आज इस महामारी का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक दशक तक रह सकता है ।
पूरी दुनिया में सभी लोग यहीं प्रयास में लगे रहते हैं कि गरीबी को खत्म कर दे। पर कोरोना वायरस के आने की वजह से अब गरीबी के खिलाफ जो जंग लड़ी जा रही थी उसमें पूरी दुनिया बहुत पीछे चली गई है ।वर्ल्ड बैंक प्रमुख ने एक इंटरव्यू में बताएं कि कोरोना वायरस की वजह लाखों की संख्या में लोग रातों-रात बेरोजगार और बेसहारा हो चुके हैं जिसकी वजह से 6 करोड से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी की चपेट में आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि टूरिज्म सेक्टर कोरोना वायरस की वजह से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से सैकड़ो नौकरियां हमेशा के लिए खत्म हो गई है ।मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में नई नौकरियां पैदा करनी होगी । यह भारत के लिए भी बहुत ज्यादा खतरे की घंटी है सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल के मुकाबले मई 2020 में 10 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में बेरोजगार हो रहे हैं ।अर्थशास्त्री यह मानते हैं कि करोड़ों की वजह से भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले जो लोग हैं उनकी सदस्य संख्या ज्यादा हो गई है ।
आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष ने भी बताया कि कोरोना वायरस से बेरोजगारी की दर 7 से बढ़कर सीधे 20 फीसदी के करीब पहुंच गई है जिससे भारत में गरीबी पर बहुत ज्यादा प्रभाव होगा और देश की बड़ी आबादी गरीबी रेखा के ऊपर निकलने वाली थी या निकल चुकी थी वह वापस गरीबी रेखा के नीचे आ जाएगी

0 Comments