जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में ग्रहण लग रहा है तो इस बार साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को लगने जा रहा है। 5 जून को पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है और दूसरा सूर्य ग्रहण जून में ही 21 तारीख को लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण में सबसे खास बात ये है कि ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत 5 जून की रात 11:16 बजे से हो जायेगी और इसकी समाप्ति 6 जून को 02:32 मिनट पर होगी। ग्रहण रात 12:54 बजे अपने अधिकतम प्रभाव में हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ज्योतिष के अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मे कोई मान्य नहीं होता है । क्योंकि इसे वास्तविक ग्रहण नहीं माना गया है। ज्योतिष में उसी ग्रहण को गंभीरता से लिया जाता है जानिए- क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण।
जाने चंद्र ग्रहण के दौरान क्या -क्या सावधानी बरतनी चाहिए
जब ग्रहण शुरू हो जाए तो उस समय किसी भी तरह का शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए । - जब भी सूतक लगता है तो उस दौरान भगवान की मूर्तियों न तो छुआ जाता और न ही पूजा होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।- सूतक के समय भगवान का ध्यान और मंत्रों का जप करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।- जब ग्रहण लग जाता है तो उस समय गर्भवती महिला को कभी भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए ।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय इन सभी बातों का रखना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही अशुभ माने गये हैं। जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। 5 जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान बहुत से कार्य वर्जित होते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी ज्यादा रहता है। इसलिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय ज्यादा सतर्क रहना होता है। जिससे ग्रहण का बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर न पड़ सके।
भारत में इस तरह दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चंद्रमा के आकार में किसी भी तरह का कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इसमें रात को चंद्रमा की एक धुंधली सी तस्वीर नजर आएगी।
जाने कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
5 जून 2020 का चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें आमतौर पर एक पूर्ण चंद्रमा से अंतर करना मुश्किल होता है। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी. चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11:16 बजे से शुरू होगा। रात 12:54 बजे सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा और 06 जून 02:32 बजे समाप्त हो जाएगा।

0 Comments