कोरोना वायरस होने की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ है जिस वजह से सभी लोग के कामों में बदलाव आया है। इसीलिए अब नेटफ्लिक्स की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। अनुष्का शर्मा की पाताल लोक रिलीज हो चुकी है उसके बाद अब बुलबुल फिल्म लेकर आ रही है जिसका सबसे फर्स्ट लूक भी रिलीज हो चुका है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।
यहां जानकारी अनुष्का ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देते हुए बुलबुल का पहला पिक रिलीज किया और उसके साथ मे लिखा, 'यह है बुलबुल का फर्स्ट लुक यह स्वयं की खोज, न्याय, विद्या में लिपटी हुई साजिश और रहेस्या की बेहतरीन कहानी है जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर।इसके बारे में और बताने का इंतजार नहीं कर सकती।'
अनुष्का की आने वाली फिल्म बुलबुल को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं जब से उसकी एक झलक रिलीज हुई है उसके बाद से ही कमेंट का सिलसिला चालू हो गया है हम आपको बता दें कि बुलबुल के फर्स्ट लुक में एक लड़की अपने सपनों की दुनिया में पेड़ों पर कूदती हुई दिखाई दे रही है साथ ही हमें दिखाई दे रहा है कि लड़की के पैर उल्टे हैं जिसे हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि यहां एक हॉरर थ्रिलर है हम आपको बताना चाहेंगे कि इससे पहले भी अनुष्का अपने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस में हॉरर फिल्म परी बना चुकी है।

0 Comments