नई दिल्ली: सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 8,171 नए मामले उभर के सामने आए है। जिस में मरने वालों की संख्या 204 बताई जा रही है। देश में मरीजों की संख्या 1,98,706 बढ़कर हो गई है। अभी फिलहाल एक्टिव केस 97,581 है और 95,526 लोग ठीक हो चुके हैं। गए हैं। कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 5,598 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारा जानकारी दिया गया है।
बताया जा रहा है कि समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.07 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। खबर सामने यह भी आ रही है कि कोरोनावायरस से भारत के लोग भी प्रभावित हो रहे है।भारत कोरोनावायरस की सूची सातवें नंबर पहुंच गया है। भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली हैं।
जाने पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी मौतें कोरोनावायरस से
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से अब तक कोरोनावायरस के कारण 204 मौतों में से महाराष्ट्र में 76, दिल्ली में 50, गुजरात में 25 और तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तेलंगाना में छह और राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों की मौत हुई।
बिहार और जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन और आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक लोगों की मौत हो गई कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा लोग कोरोनावायरस से प्रभावित हो रहे हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के जानकारी के अनुसार कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रही है बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 70,013 हो गई है। इनमें से 37,543 एक्टिव केस हैं 30,108 मरीज ठीक हो गए हैं और 2362 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 23,495 मामले सामने आ गए हैं। दिल्ली में 20,834 मामले और गुजरात में 17200 मामले सामने आए गए हैं।
जाने कितने लोग गुजरात और तमिलनाडु मे कोरोनावायरस की बीमारी से ठीक हुए हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु में 10,141 एक्टिव केस है, 13170 लोग ठीक हो गए हैं और 184 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 11565 एक्टिव केस है, 8746 लोग ठीक हो गए हैं और 523 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 5357 एक्टिव केस हैं।10780 लोग ठीक हो गए हैं और 1063 लोगों की मौत हो गई है।

0 Comments