जाने किन किन खिलाड़ियों ने 11 वें बार में टेस्ट क्रिकेट में बनाया अच्छा स्कोर




टेस्ट क्रिकेट में क्रिकेटरों ने 11वें नम्बर तक के खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े रन और बनाए हैं, लेकिन किसी ने शतक नहीं ठोका
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रन बनाने का काम टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का होता है, लेकिन अगर कोई मुश्किल घड़ी आती है तो कई बार गेंदबाजों को भी बल्लेबाज बनना पड़ता है और बड़ा स्कोर बनाना पड़ता है। यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर तक के खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े स्कोर बनाए हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 11वें नंबर पर शतक नहीं ठोक सका है। टेस्ट मैच में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा निजी स्कोर 98 साथ ही बना सके।

अगर हम बात  करते हैं कि किस गेंदबाज के जो कभी  बल्लेबाज बनकर 11वें नंबर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी एस्टन एगर का आता है। बताया जा रहा है कि एस्टन एगर जो है वह अच्छे गेंदबाज हैं, जिन्होंने बल्लेबाज करके अच्छा रन बनाया है।

 जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2013 में 101 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के टीनो बेस्ट का नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 112 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 95 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 130 गेंदों का सामना करे हुए 17 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली थी। टॉप 10 की लिस्ट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी जहीर खान का भी नाम है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में 115 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 75 रन बनाए थे। वहीं, बाकी के खिलाड़ियों के नाम आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर के हाई-स्कोर  खिलाड़ी के नाम इस तरह है।

एस्टन एगर-98 रन

टीनो बेस्ट-95 रन

 जेम्स एंडरसन-81 रन

 जहीर खान-75 रन

 रिचर्ड कोलिंगे-68 रन

बेर्ट वोग्लर-62 रन

लेन मैग्रा-61 रन

वसीम बरी-60 रन

 जॉन स्नो-59 रन

मुश्ताक अहमद-59 रन

Post a Comment

0 Comments